फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी से 20 से ज्यादा फीडरों पर 12 घंटे से ज्यादा बिजली रही गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। तेज आंधी के कारण सोमवार को पानीपत से लेकर समालखा और अन्य ब्लॉक में 20 से ज्यादा फीडरों पर शटडाउन हुआ। समालखा इंडस्ट्रियल एरिया की 11 हजार वाट का तार टूटकर गिर गया। इससे समालखा में इंडस्ट्री नहीं चल पाई वहीं इंडस्ट्रियल एरिया की तार टूटने से अनाज मंडी, पड़ाव मोहल्ला समेत ऑफिसर कॉलोनी में रात नौ बजे से शाम चार बजे बिजली गुल रही। इससे दिनभर लोग परेशान होते रहे। इसी के साथ गांव डिकाडला, आसन कला, पावटी, गढ़ी केवल, नांगलखेड़ी, पानीपत अनाज मंडी, चड़ाव मोहल्ला समेत 30 से ज्यादा कॉलोनियों में 12 घंटे से ज्यादा शटडाउन रहा। इससे उपभोक्ता दिन भर परेेशान रहे।
विज्ञापन

दिनभर करते रहे बिजली दफ्तर फोन
परेशान होकर अलग अलग कॉलोनी और गांव के लोग अपने पास के बिजली दफ्तरों में फोन करते रहे। चड़ाव मोहल्ले की रहने वाली अंजू ने बताया कि रात साढे़ नौ बजे बिजली गई और दोपहर तीन बजे तक नहीं आई। बार-बार फोन मिलाते रहे पर किसी ने नहीं उठाया। वहीं, समालखा के बिजली दफ्तर में लोग रोष जताने के लिए पहुंच गए, जहां उन्हें कर्मचारियों ने आश्वासन देकर भेजा कि दो घंटे में बिजली आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें