फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की शादी के लिए जमा किए पैसे खाते से गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर में ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। वीरवार शाम व शुक्रवार को ठगों ने आढ़ती, किसान व सिलाई कारीगर से ठगी कर ली। सिलाई मशीन पर काम करने वाले कारीगर ने बहन की शादी के लिए 65 हजार रुपये जमा किए थे। वो रुपये खाते से गायब हो गए। इसी प्रकार आढ़ती के साथ 54 और किसान के साथ 55 हजार रुपये की साइबर ठगी हो गई।
विज्ञापन

मैसेज आया नहीं पर रुपये कट गए
मूल रूप से बिहार के हनुमान गढ़ निवासी मोतीताती ने बताया कि वह विकास नगर में किराये पर रहता है। वह एक फैक्टरी में सिलाई मशीन पर काम करता है। 2 सितंबर को उसके पिता नागेश्वर की बुखार के कारण मौत हो गई थी तो वह अपने घर गया था। वहां उसने एक एटीएम से 4 हजार रुपये निकाले। उसने बहन की शादी के लिए बड़ी मुश्किल से 65 हजार रुपये जोड़े थे। अब कुछ दिन बाद उसकी शादी है। उसे बहन के लिए कपड़े खरीदने थे। वो एटीएम पर गया तो वहां पता चला कि उसके खाते में पैसे ही नहीं है। ठगों ने उसके खाते से 65 हजार रुपये चोरी कर लिए। उनके पास कोई मैसेज भी नहीं आया। शिकायत पर सेक्टर-29 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।
दोबारा ऑर्डर के नाम पर दिया झांसा
सेक्टर-24 निवासी आढ़ती हितेश नागपाल ने बताया कि उनका सब्जी मंडी में आढ़त का काम है। उन्होंने 8 सितंबर को रेलिंग डील्स साइड से 1118 रुपये के कपड़े ऑर्डर किए थे। इसका ऑनलाइन भुगतान कर दिया। उनके खाते से रुपये तो कट गए, लेकिन ऑर्डर कंफर्म नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने गूगल से कंपनी के ग्राहक सेवा केंद्र का नंबर लेकर कॉल किया पर वह रिसीव नहीं हुई।
विज्ञापन

अगले दिन उनके पास दूसरे नंबर से कॉल आया और ऑर्डर के बारे में कहा कि वह कंफर्म नहीं हुआ है। आपको दोबारा ऑर्डर करना होगा। वह पहले आपके रुपये रिफंड कर देंगे। रुपये रिफंड करने के लिए उन्होंने पहले एक लिंक भेजकर एक रुपया भेजने को कहा। उन्होंने लिंक पर क्लिक किया, लेकिन ठगी की बात सोचकर एक रुपया नहीं भेजा। शाम के समय उनके पास करीब 50 ओटीपी आए। खाते की जांच की तो खाते से 54 हजार 339 रुपये कट चुके थे। पीड़ित ने चांदनी बाग थाने में केस दर्ज कराया है।
किसान के खाते से 55 हजार रुपये चोरी
गांव खंदरा निवासी दलबीर सिंह पुत्र दीपचंद ने बताया कि अज्ञात लोगों ने उसके खाते से 55 हजार रुपये चोरी किए हैं। खाते से 22 सितंबर को पैसे निकाले गए हैं। उसने इसकी शिकायत बैंक में भी की है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें