फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग घर से 70 हजार और सोने के जेवर लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-18 में रहने वाले प्रवासी परिवार की नाबालिग बेटी प्रेमी के साथ घर से 70 हजार रुपये और सोने के जेवर लेकर फरार हो गई। परिवार के लोगों ने लड़की की काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं भेद नहीं लगा। पुलिस ने मामले में आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जिले कासगंज के गांव बदनपुर के रहने वाले पिता ने बताया कि परिवार में उसकी बेटी, दो बेटे और पत्नी हैं। उसकी पड़ोस में कासगंज का रहने वाला धीरज रहता है। धीरज ने उसकी 16 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा दिया और एक अक्तूबर को अपने साथ ले गया। उसकी बेटी घर से 70 हजार रुपये और सोने की चेन व अंगूठी ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें