फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर ने कार्रवाई के लिए भेजे सात पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम सदन की बैठक के अगले ही दिन मेयर अवनीत कौर एक्शन मोड में दिखाई दीं। सदन मे रखे मुद्दों और प्रस्तावों पर कार्रवाई करते हुए मेयर ने शुक्रवार को सात पत्र लिखे। कटारिया लैंड के संपत्तिकर की श्रेणी बदल निगम को चूना लगाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की विजिलेंस जांच की मांग की है।
विज्ञापन

स्टेट विजिलेंस और अतिरिक्त मुख्य सचिव शहरी स्थानीय निकाय को भेजे पत्र में बताया गया है कि कटारिया लैंड की जमीन पर नर्सरी होती थी। मिलीभगत कर इसे रिहायशी बनाते हुए प्रॉपर्टी आईडी बना दी। निगम को करीब 77 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसकी सीएलयू बनवाई जाती तो सरकार को करीब आठ करोड़ रुपये के लाभ होता। हालांकि मामला संज्ञान में आने के बाद निगम ने प्रॉपर्टी आईडी को निरस्त कर दिया था।
टीडीआई सेक्टर-23 में अवैध निर्माण, क्लर्क को बदलने को लिखा पत्र
आयुक्त को लिखे पत्र में मनोनीत पार्षद नरेंद्र सूरा के मुद्दे का हवाला देते हुए कहा कि टीडीआई सेक्टर-23 में अवैध निर्माण लगातार हो रहा हैं। निगम ने यहां पर तीन बार कार्रवाई भी की लेकिन निर्माण जारी हैं, इसलिए इन पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाए। मेयर ने आयुक्त से मांग की है कि टैक्स ब्रांच के क्लर्क प्रवीण की ड्यूटी दूसरी ब्रांच में लगाई जाए। क्लर्क पर पार्षद अनिल बजाज से अभद्रता करने का आरोप है।
विज्ञापन

लाइट गोलमाल में जेई को हटाने और जेबीएम की पेमेंट रोकने की मांग
सदन की बैठक में पार्षद चंचल सहगल के वार्ड में लाइट गोलमाल करने वाले निगम के आउटसोर्स के जेई प्रिंस को हटाने के लिए भी आयुक्त को पत्र लिखा है। शिकायत करने पर वार्ड से गायब हुई 43 लाइटें बाद में पार्षद के घर पहुंचा दी गई थीं। इसके साथ ही सफाई ठीक से नहीं होने तक जेबीएम कंपनी की पेमेंट रोकने की मांग की है।
भ्रष्टाचार नहीं बर्दाश्त
किसी भी सूरत में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सदन की बैठक में उठे भ्रष्टाचार के मुद्दों पर सरकार को विजिलेंस को पत्राचार किया गया है। इसमें कटारिया लैंड से लेकर टीडीआई, निगम जेई से लेकर क्लर्क के खिलाफ पत्र लिखे गए हैं। -अवनीत कौर, मेयर, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें