फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेबिट कार्ड का क्लोन बनाकर 21500 रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। रामलाल चौक स्थित एसबीआई बैंक की एटीएम से महिला ने डेबिट कार्ड से 10 हजार रुपये निकलवाए। इसके 24 घंटे के भीतर ठग ने कार्ड का क्लोन बनाकर खाते से तीन बार में कुल 21500 रुपये निकाल लिए। उन्होंने कार्ड ब्लॉक कराकर पुराना औद्योगिक थाना पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

जाटल रोड स्थित कृष्णा नगर निवासी शकुंतला पत्नी रणबीर सिंह ने बबताया कि उसका आशू इंटरप्राइजेज के नाम से रामलाल चौक स्थित कैनरा बैंक में अकाउंट है। मंगलवार को रामलाल चौक स्थित एसबीआई के एटीएम से उन्होंने 10 हजार रुपये निकलवाए। 24 घंटे बाद फोन पर 10-10 हजार के दो और एक 1500 रुपये कटने का मैसेज आया। वह बैंक पहुंचे तो पता चला कि ये रुपये डेबिट कार्ड से निकाली गई है। वहीं शकुंतला का कहना है कि उन्होंने ऐसा कोई ट्रांजेक्शन नहीं किया है। उन्होंने बताया कि न कोई कॉल आया और न उन्होंने किसी को ओटीपी बताया। आशंका जताई कि डेबिट कार्ड का क्लोन कार्ड बनाकर यह किया गया।
-वर्जन
महिला की शिकायत पर 379 और 420 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जिस एटीएम से नकदी निकाली गई थी, उसकी भी सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह, पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें