फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वेलरी बाजार 43 दिन बाद खुला, पहुंचे खरीदार

Thu, 14 Apr 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत।
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा एक्साइज ड्यूटी के विरोध में चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल को 24 अप्रैल तक स्थगित करने के बाद काम पर लौट आए। बाजार खुलने के बाद मात्र 30 प्रतिशत ही ग्राहक पहुंचे। ज्वेलर्स में बाजार खुलने के बाद भी सरकार की अनदेखी पर रोष व्याप्त है। ज्वेलर्स का कहना कि हड़ताल के दौरान बिक्री के अलावा दैनिक खर्च का भी नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन


ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा मंगलवार को 24 अप्रैल तक हड़ताल स्थगित कर दी गई है। बुधवार सुबह पूरा बाजार सुबह ही खुल गया। बाजार में धीरे-धीरे ग्राहक पहुंचे, लेकिन ज्वेलर्स पूरा दिन इंतजार करते रहे। इक्का दुक्का ग्राहकों के पहुंचने के बाद ज्वेलर्स राहत की कुछ सांस ली। सर्राफा एसोसिएशन के प्रधान राजेश सूरी ने बताया कि हड़ताल 24 अप्रैल तक स्थगित की गई है। बुधवार को बाजार खुल गया है। ग्राहक धीरे-धीरे दुकानों पर पहुंच रहे हैं। स्वर्णकार सभा के प्रधान संजय वर्मा ने बताया कि बाजार खुलने के बाद 30 प्रतिशत ही ग्राहक पहुंचे हैं। इस बार हड़ताल से ज्वेलर्स को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। जिले में करीब 55 करोड़ रुपये बिक्री व लाखों रुपये दुकान बंद कर खर्च देने का नुकसान उठाना पड़ा है। सरकार 24 अप्रैल तक उनकी मांगों को नहीं मानती है तो वे 25 अप्रैल को फिर से हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें