फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौवीं की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आजाद नगर गली नंबर दो में एक किशोरी ने शुक्रवार शाम घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शनिवार को मामा के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

यूपी के रायबरेली के दरियागंज निवासी मामा बबलू ने बताया कि वह हाल में आजाद नगर की गली नंबर -2 में रहते हैं। उनकी भांजी नम्रता सिंह (16) पुत्री अमर बहादुर सिंह नौवीं कक्षा की छात्रा थी। वह पिछले पांच दिनों से परेशान चल रही थी, इसी वजह वह स्कूल भी नहीं जा रही थी। उन्होंने कारण जानने का प्रयास किया, लेकिन नम्रता ने उन्हें कुछ नहीं बताया। वह शुक्रवार को काम पर गए थे, जबकि नम्रता घर पर अकेली थी। जब वह काम से घर लौटे तो नम्रता का शव पंखे पर फंदे से लटका हुआ थी। नम्रता की दो बहन और एक भाई है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें