पानीपत। सत्संग में झुमते हुए श्रद्धालु।
- फोटो : Panipat
पानीपत। दशहरा कमेटी सनौली रोड के तत्वावधान में शुक्रवार को हुडा सेक्टर 25 स्थित रघुनाथ धाम में भागवत सप्ताह के चौथे दिन हरिनाम संकीर्तन, होरी महोत्सव एवं नंद महोत्सव का आयोजन किया गया।
महोत्सव में किशोरी कृपा संकीर्तन परिवार से पधारे भजन गायक नरेश सहगल और विक्की छाबड़ा ने श्री राधा कृष्ण के सुंदर भजन ‘हेरी सखी मंगल गाओ री..’, ‘कौन मारी पिचकारी मेरी साड़ी बिगड़ गई...’, ‘नंद लाला प्रकट भये आज बृज में लड्ुआ बटे..’ गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर भागवत कथा प्रवक्ता पं0 रामेश्वर शास्त्री, रमेश माटा, तिलक राज छाबड़ा, प्रीतम गुलाटी, डा. रमेश चुघ, अशोक नारंग, किशोर अरोड़ा, किशन शर्मा, कैलाश नारंग, धीरज बांगा, संदीप दुआ आदि उपस्थित थे।