फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएसवीपी ने सेक्टर 12 में 30 साल पुराना कब्जा छुड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने सेक्टर 12 में एक परिवार से 250 गज के प्लॉट को कब्जा मुक्त कराया है। इस परिवार का प्लॉट पर 30 साल से कब्जा था। ये प्लॉट 250 गज का था, जिसकी कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक है। दो साल पहले विभाग ने इस प्लॉट को कब्जा मुक्त कराने का प्रयास किया तो ये परिवार कोर्ट में चला गया था।
विज्ञापन

कोर्ट में परिवार केस हार गया। इसके बाद अब एचएसवीपी के मुख्य प्रशासक ने पानीपत की संपदा अधिकारी अनुपमा मलिक को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। एचएसवीपी की टीम ने शुक्रवार को पुलिस की मदद से इस प्लॉट को कब्जा मुक्त कराया। संपदा अधिकारी अनुपमा मलिक ने बताया कि प्लॉट पर रामेश्वर ने पिछले 30 साल से कब्जा कर रखा था। ये प्लॉट 250 गज का है। इसकी कीमत करोड़ों में है। कोर्ट भी ये केस हार चुके थे।
बावजूद इसके प्लॉट से कब्जा नहीं छोड़ रहे थे। कई बार इनको नोटिस दिया था, लेकिन इनको कब्जा नहीं हटाया। विभाग ने परिवार का सामान बाहर निकलवाकर उस पर जेसीबी चलाई है। पुलिस की मदद से परिवार से प्लॉट को कब्जा मुक्त कराया है। अब इस प्लॉट की बोली लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें