मतलौडा केगांव अहमदपुर गांव में पीएम आवाज योजना के तहत जगपाल और उनकी पत्नी का पक्के मकान में गृह प?
- फोटो : Panipat
मतलौडा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शनिवार को गांव अहमदपुर माजरा में अधिकारियों ने जगपाल सिंह को पक्का मकान बनाकर गृह प्रवेश कराया। पक्के घर का सपना साकार होने पर लाभार्थी जगपाल सिंह फूले नहीं समा रहे थे।
पीएम आवास योजना के तहत जगपाल सिंह को पक्का मकान बनाकर उन्हें सौंपा गया। इस अवसर पर डीआरडीए कार्यालय से कर्मचारी राकेश शर्मा, संजीव चौहान और बीडीपीओ कार्यालय से जसमेर सिंह ने शनिवार को नवनिर्मित मकान में हवन करवाकर जगपाल को गृह प्रवेश करवाया गया। इसके बाद मकान मालिक जगपाल सिंह एवं उसकी पत्नी ने कहा कि वह वर्षों से कच्चे मकान में रहते थे लेकिन अब सरकार की ओर से दिए गए मकान को पाकर उनका पक्के मकान का सपना साकार हो गया है। पक्का मकान पाकर वे बहुत खुश हैं।