पानीपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 2025 तक जिले को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए विभाग की टीमें फील्ड में काम भी कर रहीं हैं। इसके बावजूद जिले में टीबी रोगियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। जिले में हर रोज औसतन पांच नए लोग टीबी की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में 2025 तक जिला टीबी मुक्त कैसे होगा यह एक अहम सवाल बना है।
सबसे अधिक टीबी के मरीज समालखा व बापौली क्षेत्र में मिल रहे हैं। जिले में इस साल अब तक के साढ़े पांच महीनों में टीबी के नए 950 रोगी मिल चुके हैं। इस साल अब तक टीबी की चपेट में आने से आठ लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले साढ़े चार साल में टीबी के 11434 रोगी मिले हैं। इनमें से 902 टीबी प्लस शुगर के और 229 टीबी प्लस तंबाकू सेवन के रोगी मिले हैं। साढ़े चार साल में टीबी से 666 लोगों की जान भी जा चुकी है। जिले में इस समय टीबी के आठ हजार से अधिक एक्टिव केस हैं।
सवा चार साल में मिले टीवी के मरीजों का ब्योरा
वर्ष चिन्हित मरीज टीबी प्लस शुगर टीबी प्लस तंबाकू सेवन मौत
2018 2944 132 22 120
2019 3585 226 28 226
2020 3095 202 53 155
2021 3860 275 87 157
2022 -15 मई तक 950 67 39 08