फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से धान को भारी नुकसान, किसानों की मुआवजे की मांग

विज्ञापन
इसराना। गांव मांडी के पास एक खेत में बिछी हुई धान की फसल। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
इसराना। रविवार शाम आई बरसात व तेज हवाओं से इसराना, मांडी, पूठर, बांध समेत करीब एक दर्जन से ज्यादा गांवों के किसानों की धान फसल बिछ गई है। बलाना व इसराना में हुई ओलावृष्टि से भी धान की फसल को नुकसान हुआ है। फसल बर्बाद होने पर किसानों में मायूसी है।
विज्ञापन

किसान नरेश जागलान, मनोज, जितेंद, सत्यनारायण, महेंद्र, बलजीत, राममेहर, राममेहर, सुभाष, कुलदीप, जय सिंह, सतबीर, कृष्ण व राजेश ने बताया कि बासमती किस्म की धान की फसल पूरी तरह पककर तैयार थी। अच्छी फसल होने की उम्मीद पर बरसात के सात चली तेज हवाओं ने पानी फेर दिया। उनकी पूरी धान की फसल खेतों में बिछ गई। इससे उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। किसानों ने सरकार से खराब हुई धान की फसल की विशेष गिरदावरी कराने व हुए नुकसान पर मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें