फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपयों से भरी अटैची में कैद है सरकारी नौकरियां: भूपेंद्र सिंह हुड्डा

विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद भूपेंद्र सिंह व इसराना के विधायक बलबीर बाल्मिकी। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
इसराना। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश सरकार का नौकरियों में पर्ची न खर्ची का नारा मात्र ढकोसला साबित हुआ है। प्रदेश में सभी भर्तियां रुपयों से भरी अटैची में बिकती हैं।
विज्ञापन

पूर्व सीएम हुड्डा इसराना में रविवार को भूतपूर्व सरपंच मौजी राम के पौत्र डॉ. अभिमन्यू जागलान की शादी में शरीक होने आए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्र्ष्टाचार इस कदर है कि एचसीएच से लेकर डी ग्रुफ तक की हर नौकरी के रेट तय है। हर भर्ती में हुए घोटालों की जांच की बजाए सरकार घोटालों को दबाने में लगी हुई है। सभी मामलों की निष्पक्ष जांच हो तो बड़े-बड़े लोग शामिल मिलेंगे। पूर्व सीएम हुड्डा ने इस मौके पर कृषि कानूनों की वापसी की घोषणा पर कहा कि यह किसानों के लंबे संघर्ष की जीत है। सभी मांगों को मान लेना चाहिए। इस दौरान विधायक बलबीर वाल्मीकि, खुशी राम जागलान, मास्टर कर्ण सिंह, डॉ जयपाल जागलान, हरिचंद जागलान, राम सिंह जागलान, नरेंद्र नीनी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें