पानीपत। गीता ग्रंथ जागरूकता रथ को झंडी दिखाकर रवाना करते हुए उपायुक्त सुशील सारवान व साथ में मौज?
- फोटो : Panipat
पानीपत। गीता जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में सोमवार को गीता ग्रंथ जागरुकता रथ यात्रा निकाली गई। देवी मंदिर से रथ यात्रा का शुभारंभ किया गया। यह यात्रा सनौली रोड तक गई और लोगों को गीता पाठ के प्रति जागरूक किया।
जागरुकता रथ यात्रा को उपायुक्त सुशील सारवान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इस रथ यात्रा के माध्यम से लोगों को गीता उपदेश दिए जा रहे हैं। गीतापाठ के जरिए जीवन की सभी बाधाओं को पार किया जा सकता है। उन्होंने इस अवसर पर नागरिकों से असामाजिक बुराइयों से दूर रहने के साथ ही पानी एवं पर्यावरण को बचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा, डीआईपीआरओ कुलदीप बांगड़ समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
पानीपत। देवी मंदिर में रथ को रवाना करने से पहले पूजा अर्चना करते हुए अधिकारी व अन्य।- फोटो : Panipat