फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल से आई नगाड़ा पार्टी ने मचाया धमाल

विज्ञापन
पानीपत। आर्य कॉलेज के मैदान में आयोजित गीता महोत्सव कार्यक्रम के दौरान नगाड़ा प्रस्तुत करते हुए - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। गीता महोत्सव के तहत आर्य कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय गीता महोत्सव में पलवल के गांव बनचारी से आई संदीप एंड पार्टी ने नगाड़े पर प्रस्तुति देकर दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने अपनी नगाड़ा प्रस्तुति के दौरान ब्रज के रसिया और जग में पूज्यो बांसुरी वाला समेत ब्रज की होली के गीत प्रस्तुत किए। इन सब प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रांगण राधा कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। इनको देख दर्शक दलबीर सिंह, राकेश बूरा, कृष्णा देवी आदि ने बताया कि प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की यह अच्छी पहल है। गीता जयंती के ऐसे कार्यक्रमों से गीता का ही प्रचार नहीं बल्कि आमजन मानस भी एक सार्थक जीवन के प्रति जागरूक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें