फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री को बर्खास्त करने व उनके बेटे को गिरफ्तार करने को लेकर किसानों ने उपायुक्त को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत के बाद देश भर के किसानों में रोष हैं। इसके विरोध में सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन पानीपत ने एकजुट होकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले सुरक्षा के मद्देनजर लघु सचिवालय पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

लघु सचिवालय से पहले सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी किसान पुल के नीचे एकत्रित हुए। यहां से वे लघु सचिवालय पहुंचे, जहां सभी गेट पर भारी पुलिस बल तैनात होने के कारण वे अंदर नहीं जा पाए और पुल के नीचे ही दरी बिछाकर इंतजार करते रहे। लभगभ आधे घंटे इंतजार के बाद उपायुक्त ने लघु सचिवालय के बाहर आकर किसानों का ज्ञापन लिया, जिसमें लखीमपुर खीरी की घटना के मामले में केंद्रीय गृह मंत्री को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने और उनके बेटे को हत्या के मामले में गिरफ्तार करने की मांग की गई।
तो सड़क जाम की थी तैयारी
उपायुक्त का इंतजार करने के दौरान जिले के कुछ किसान सड़कों पर भी आना शुरू हो गए थे। किसानों का कहना था कि यदि जल्द ज्ञापन नहीं लिया गया तो वह सड़क जाम कर देंगे, लेकिन उनके सड़क पर बैठने के कुछ देर बाद ही उपायुक्त आ गए।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के अगले आदेश का इंतजार : सोनू
लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में हमने गृहमंत्री को बर्खास्त करने व उनके बेटे की गिरफ्तारी को लेकर डीसी को ज्ञापन दिया है। वहीं अब सयुंक्त किसान मोर्चा के अगले आदेश का इंतजार है, उसके अनुसार आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन

- सोनू मालपुरिया, प्रधान भारतीय किसान यूनियन, पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें