फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में दाखिले के लिए चौथे राउंड की प्रक्रिया शुरू, रिक्त सीटों की सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में चल रही दाखिला प्रक्रिया के दौरान चौथे चरण की दाखिला प्रक्रिया बुधवार 10 नवंबर से शुरू हो चुकी है। पहले तीन राउंड की दाखिला प्रक्रिया के बावजूद पानीपत राजकीय आईटीआई में 54 प्रतिशत सीटें खाली हैं। पहले तीन राउंड में स्थान बनाने से वंचित रहे विद्यार्थी अब बेसब्री से चौथी मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं, जो 15 नवंबर को जारी की जाएगी।
विज्ञापन

जिले की 13 आईटीआई में करीब 2500 सीटों पर दाखिले के लिए 16 सितंबर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई, जो 7 अक्तूबर तक जारी रही। पहली मेरिट लिस्ट 13 अक्तूबर को, दूसरी मेरिट लिस्ट 22 अक्तूबर को जबकि तीसरी मेरिट सूची 2 नवंबर को जारी की गई। तीनों मेरिट लिस्ट में सभी राजकीय आईटीआई में 1779 सीटों में से 801 विद्यार्थी फीस जमा करवा दाखिला सुनिश्चित कर पाए हैं। जबकि 878 सीटें अभी खाली हैं। विद्यार्थियों ने कुल 45.03 प्रतिशत सीटों पर दाखिला लिया है।
वहीं, राजकीय आईटीआई पानीपत में 924 सीटों पर 7430 आवेदन प्राप्त हुए जबकि 421 विद्यार्थियों ने ही फीस जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित किया जो कुल सीटों का 45.56 प्रतिशत है। काफी विद्यार्थी ऐसे रहे, जो मिली ट्रेड से संतुष्ट नहीं थे। इसलिए पहले तीन राउंड में दाखिला ही नहीं लिया।
विज्ञापन

आईटीआई में बनाया हेल्प डेस्क
तीसरे राउंड की दाखिला प्रक्रिया के लिए भी आईटीआई में आने वाले विद्यार्थियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क बनाया गया है। आईटीआई में तीसरे राउंड की प्रक्रिया 8 नवंबर को पूरी होने के बाद 10 नवंबर को रिक्त सीटों की सूची जारी की गई। चौथे चरण की प्रक्रिया 18 नवंबर तक चलेगी।
- तीन चरणों के बाद राजकीय आईटीआई में दाखिलों की स्थिति
राजकीय आईटीआई कुल सीट रिक्त सीटें फीस जमा दाखिला प्रतिशत
नौल्था ं 216 137 79 36.57
पानीपत 924 503 421 45.56
पानीपत महिला 128 79 49 38.28
समालखा महिला 87 50 37 42.53
पाथरी 44 21 23 52.27
बापौली 168 81 87 51.78
बराना 64 23 41 64.06
मडलौडा 148 84 64 43.24
कुल 1779 878 801 45.03
पांचवें चरण के लिए 15 नवंबर तक स्वीकार किए जाएंगे आवेदन-पत्र
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने खाली सीटों की स्थिति को देखते हुए पिछले दिनों पांचवें चरण की दाखिला प्रक्रिया का शेड्यूल भी जारी किया था। आईटीआई में पहले चार चरणों में दाखिला प्रक्रिया संपन्न होनी थी लेकिन अब यह पांच चरणों में संपन्न होगी। विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार पांचवीं ऑनलाइन दाखिला काउंसलिंग के लिए नए आवेदन पत्र 15 नवंबर तक ऑनलाइन दाखिला पोर्टल पर स्वीकार किए जाएंगे। पांचवीं दाखिला काउंसलिंग नए एवं पुराने आवेदनों की संयुक्त मेरिट के आधार पर तैयार की जाएगी तथा इसमें कोई भी आरक्षण लागू नहीं होगी।
आईटीआई में दाखिले का यह रहेगा आगामी शेड्यूल
चौथा चरण-
पोर्टल खोला जाएगा - 10 से 12 नवंबर
चौथी मेरिट सूची जारी - 15 नवंबर
दस्तावेजों की जांच - 15 से 17 नवंबर
फीस जमा करने की तिथि - 15 से 18 नवंबर
सीट अलॉटमेंट की सूचना जारी - 15 से 20 नवंबर
पांचवां चरण-
पांचवें चरण के लिए खाली सीटों की सूची जारी - 21 नवंबर
पोर्टल खोला जाएगा - 22 व 23 नवंबर
पांचवीं मेरिट सूची जारी - 24 नवंबर
दस्तावेजों की जांच - 24 से 25 नवंबर
फीस जमा करने की तिथि - 24 से 25 नवंबर
आईटीआई में तीसरे राउंड की दाखिला प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अभी तक पानीपत राजकीय आईटीआई में करीब 45 प्रतिशत सीटों पर ही दाखिला हुए हैं। वीरवार को रिक्त सीटों की सूची जारी करने के साथ ही चौथे राउंड की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चौथी मेरिट लिस्ट 15 नवंबर को जारी की जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. कृष्ण कुमार, प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें