फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची को प्रताड़ना देने के आरोप में मां बाल कल्याण समिति कार्यालय में तलब

विज्ञापन
पानीपत। चोट लगने से घायल बच्ची रोती हुई। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सगी मां, सौतेले पिता और सौतेले दादा-दादी द्वारा दो साल की बच्ची परी को प्रताड़ना देने के मामले में बाल कल्याण समिति ने वीरवार को उसकी मां सीमा को तलब किया है। चांदनी बाग थाना पुलिस पूछताछ के लिए आरोपी मां सीमा को कार्यालय में लेकर आएगी। समिति की सदस्य उनसे पूछताछ करेंगी।
विज्ञापन

बुधवार को बच्ची परी की हालत में सुधार देखने को मिला है। वीरवार को चाइल्ड हेल्प लाइन की कोऑर्डिनेटर पूजा मलिक की देखरेख में परी की सिविल अस्पताल में जांच होगी। डॉक्टर की रिपोर्ट पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। अब तक आरोपी मां सीमा पुलिस के सामने पेश नहीं हुई है। सीमा पुलिस को परिवार में परेशानी होने का हवाला दे रही है। परी के सगे दादा-दादी ने बच्ची की मां, सौतले पिता एवं सौतेले दादा-दादी के खिलाफ चांदनी बाग थाना पुलिस में शिकायत दी है। बाल कल्याण समिति और चाइल्ड हेल्पलाइन ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
ये है मामला-
गणेश नगर निवासी सुनील की 27 जुलाई 2020 को विधायक प्रमोद विज की फैक्टरी में फूड प्वॉइजनिंग से मौत हो गई थी। सुनील की मौत के बाद छह माह पहले पत्नी सीमा ने न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी विक्की चौहान से शादी कर ली। शादी के वक्त सीमा एवं विक्की एक-एक बेटी के माता-पिता थे। शादी से पहले सीमा ने अपना पांच माह का गर्भ भी गिरा दिया था। एक माह पहले सीमा को सात लाख रुपये सुनील की मौत के मुआवजा के रूप में मिले। सुनील के पिता कर्मवीर का आरोप है कि धनतेरस को विक्की का पिता सत्यवान उनके घर आया था। उसने बताया कि सुनील की दो साल की बेटी परी की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

वह सूचना मिलते ही परी से मिलने के लिए पहुंचे। परी को एक बोरी पर लिटाया गया था, उसकी हालत गंभीर थी। परी के हाथ, चेहरे और पैर पर चोट के निशान थे। शरीर पर ऐसे निशान है, जैसे उसको बांधकर बुरी तरह से पीटा गया हो। उन्होंने परी को सनौली रोड स्थित निजी अस्पताल में दाखिल कराया हैं। उसका आईसीयू में इलाज चल रहा है। आरोपी मां सीमा, उसके सौतेले पिता विक्की चौहान, सौतेले दादा सत्यवान और दादी कांता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी।
आज बच्ची की सिविल अस्पताल में जांच कराएंगे: मलिक
आज बच्ची की सिविल अस्पताल में जांच कराएंगे। बच्ची की मां को समिति कार्यालय में पूछताछ के लिए तलब किया गया है। उनके बयान दर्ज होंगे। बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बच्ची की हालत में सुधार है।
विज्ञापन

पूजा मलिक, जिला कोऑर्डिनेटर चाइल्ड हेल्पलाइन, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें