फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में लगे ट्रांसफार्मर से तांबा और क्वाइल चोरी करने वाले सरगना समेत चार आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए-1 ने खेतों में लगे ट्रांसफार्मर से तांबा और क्वायल चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने छह वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार किलो तांबा, 14 किलो क्वायल और वारदात में प्रयोग की गई दो बाइक बरामद कर ली हैं। आरोपियों को रविवार को न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए चार दिन के रिमांड पर ले लिया गया है। आरोपियों की पहचान सादा निवासी भूरा, शामली, आस मोहम्मद निवासी हमजागढ़, सहारनपुर, तासीम निवासी तितरवाड़ा, शामली और विकास निवासी राणा माजरा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि शनिवार को गांव निजामपुर के नजदीक गंदा नाला पुलिया पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों पर नजर बनाए हुई थी। इसी दौरान चार युवक अलग-अलग दो बाइकों पर सवार होकर गांव निजामपुर की तरफ से आते दिखाई दिए। युवकों ने बीच में बाइक की सीट पर प्लास्टिक के कट्टो में सामान रखा हुआ था। बाइक सवार युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर भागने लगे। पुलिस टीम ने शक के आधार पर युवकों को काबू किया। बाइक पर रखे कट्टों की तलाशी लेने पर तांबे की तार और क्वायल बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें