फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Assembly Election: पूर्व सांसद संजय भाटिया का चुनाव लड़ने से इंकार, प्रमोद विज के नाम की सिफारिश

Mon, 02 Sep 2024 01:10 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

संजय भाटिया का करनाल लोकसभा से टिकट काट दिया गया था। उनकी जगह मनोहर लाल को करनाल लोकसभा से मैदान में उतारा था। उनको विधानसभा में पानीपत शहर से टिकट इनाम के रूप में देने की बात की गई थी।
विज्ञापन
संजय भाटिया। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल के पूर्व सांसद संजय भाटिया ने पानीपत शहर विधानसभा से चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। उन्होंने विधायक प्रमोद विज के नाम की सिफारिश की है। भाटिया ने रोहतक कार्यालय से प्रदेश का चुनाव प्रबंधन संभालने की बात कही है। 
विज्ञापन


विदित है कि संजय भाटिया का करनाल लोकसभा से टिकट काट दिया गया था। उनकी जगह मनोहर लाल को करनाल लोकसभा से मैदान में उतारा था। उनको विधानसभा में पानीपत शहर से टिकट इनाम के रूप में देने की बात की गई थी। बताया जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व ने उनको विधानसभा चुनाव की तैयारी का इशारा किया था। शहर में उनके कार्यकर्ता तैयारी में लग गए थे। इसी बीच उन्होंने चौंका देने वाली बात कही है।

संजय भाटिया ने कहा कि विधायक प्रमोद विज ने शहर में काम किए हैं। वे दोबारा चुनाव लड़ना चाहते हैं। उनका टिकट पर पहले अधिकार है। प्रदेश के बड़े नेता चुनाव में उतरेंगे। ऐसे में प्रबंधन भी जरूरी है। वे रोहतक कार्यालय से प्रबंधन संभालेंगे। भाटिया ने कहा कि फिर भी आला कमान आदेश करता है तो वे इसको लेकर भी तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें