फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम का क्लोन बनाकर खाते से रुपये चोरी करने में पांच हजार का इनामी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एटीएम क्लोन बनाकर लोगों के खाते से पैसे चोरी करने का पांच हजार रुपये का आरोपी अंबाला एसटीएफ हत्थे चढ़ गया है। आरोपी ने एसटीएफ की पूछताछ में पानीपत में एक वारदात में कबूलनामा किया है। एसटीएफ ने आरोपी को पानीपत की सीआईए टू को सौंप दिया है। पानीपत पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी की पहचान सुनील पुत्र प्रकाश निवासी इंद्रगढ़ रोहतक के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पानीपत सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी शिकायत में सोनीपत के गांव बिधलान निवासी बबीता ने बताया था कि एनएफएल टाउनशिप में रहती है और गांव सिवाह के सरकारी स्कूल में अध्यापिका है। 9 जून 2021 की दोपहर को वह गांव नांगलखेड़ी स्थित एक निजी बैंक के एटीएम पर गई थी। जब वह एटीएम बूथ के अंदर रुपये निकालने के लिए डेबिट कार्ड को एटीएम मशीन में डालने लगी तो मशीन में कार्ड नहीं लग नहीं रहा था। तभी पास में खड़े एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके हाथ से डेबिट कार्ड ले लिया। फिर उसने कार्ड बदल लिया और कहा कि अब आप मशीन में कार्ड डाल कर अपना पिन नंबर डालो। उसके तुरंत बाद आरोपी वहां से चला गया था।
अध्यापिका ने जब कार्ड डाल कर पिन डाला तो वह पिन मशीन ने गलत बताया। इसके बाद उसने कार्ड को बाहर निकाला और देखा कि वह कार्ड उसका नहीं था। कुछ ही देर बाद अध्यापिका के फोन पर उसके खाते से 20 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। अभी वह इस मैसेज को पढ़ ही रही थी कि इसी दौरान 4 और मैसेज उसके फोन पर आए। इसमें बारी-बारी से कुल एक लाख 21 हजार 420 रुपये कटने के मैसेज थे।
विज्ञापन

आरोपी ने पानीपत की वारदात में कबूलनामा किया
आरोपी ने पानीपत में एक टीचर के खाते से पैसे चोरी करने की वारदात में कबूलनामा किया है। आरोपी को पानीपत पुलिस को सौंप दिया गया है। आगामी कार्रवाई पानीपत पुलिस करेगी। -प्रवीन कुमार, इंचार्ज एसटीएफ अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें