फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतरचंद राइस, जनरल मिल्स के डायरेक्टर, दो बेटों और 100 अन्य पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। रियल हाईट्स के कार्यकारी निदेशक सगे भाइयों ने अतरचंद राइस एवं जनरल मिल्स के निदेशक, उनके दो बेटों और 100 अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है। कोर्ट के आदेश पर यह एफआईआर दर्ज हुई है। भाइयों का आरोप है कि कंपनी पर कब्जा करने के लिए आफिस में घुसकर उनके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन

एल्डिको निवासी रियल हाईट्स डेवलपर्स कंपनी के कार्यकारी डॉयरेक्टर संजय गुप्ता और राजेश गुप्ता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि वे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फ्लैट्स बना रहे हैं। गत 13 सिंतबर 2021 को अतर चंद और उसके दो बेटों ने धमकी दी कि करोड़ों का प्रोजेक्ट उन्हें दें, नहीं तो अपहरण कर जान से मार देंगे।
19 सितंबर 2021 को सुबह नौ बजे 40 से 50 लोगों ने उन पर हमला किया। प्रोजेक्ट के रास्ते को उखाड़ दिया। इसके बाद उसी दिन आफिस में बैठे होने के दौरान सौ से अधिक लोगों से आरोपियों ने दोबारा हमला किया। हवाई फायर किए। पुलिस कॉल करने पर 40 मिनट बाद पहुंची। तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। उन्होंने बताया कि इस मामले में एसपी और आईजी को शिकायत की लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इसके बाद न्यायालय की शरण लेनी पड़ी।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर अतरचंद, उसके दो बेटों और 100 अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 109,120-बी,447,449,452,454,506 और आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-अत्तर सिंह, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें