फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सूदखोर से तंग आकर दुकानदार ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। असंध रोड पर कृष्णा फोम हाउस के संचालक ने रविवार को अपनी दुकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। उसमें आत्महत्या की वजह पार्टनर और सूदखोर को बताया गया है। आरोप है कि सूदखोर से 12 लाख रुपये उधार लेने के बाद पार्टनर भाग गया। व्यापार ठप होने पर दुकानदार किस्तें नहीं चुका पा रहा था। सूदखोर ने रुपये का दबाव बनाया। मानसिक परेशानी के चलते दुकानदार ने फंदे पर लटककर जान दे दी। मृतक की पत्नी की शिकायत पर शहर थाने की पुलिस ने पार्टनर और सूदखोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

देव नगर निवासी रीना ने बताया कि उसके पति संदीप की असंध रोड पर कृष्णा फोम हाउस के नाम से दुकान है। उसका पार्टनर अरुण भी दुकान पर रहता है। पति और पार्टनर ने मिलकर उग्राखेड़ी निवासी ओमकवर से 12 लाख रुपये लिए थे। दो साल पहले अरुण सिंघल भाग गया। उसके पति ओमकवर को ब्याज और मूल चुका रहे थे। काम न चल पाने से दो या तीन किस्त ओमकवर को नहीं दे पाया। इससे उसने दबाव बनाना शुरू कर दिया। पति ने जल्द ही रुपये लौटाने का आग्रह किया था, लेकिन वह गालीगलौज व अभद्र व्यवहार करने लगा। इससे उसका पति मानसिक तनाव में रहने लगा। रविवार को सुबह वह दुकान पर गया था। दोपहर डेढ़ बजे भांजे लक्की ने फोन कर बताया कि मामा संदीप ने दुकान में फंदा लगा लिया है। संदीप ने छत के कुंडे पर रस्सी से फंदा लगा रखा था। एफएसएल टीम ने मौके से शराब और सोडे की बोतल भी बरामद की है। टेबल पर एक नोटबुक में संदीप का सुसाइड नोट मिला।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। पत्नी की शिकायत पर दो लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है।
- जाकिर हुसैन, प्रभारी, शहर थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें