फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर 29 के 33केवी ट्रांसफार्मर में फॉल्ट, क्षेत्र की 15 घंटे तक रही बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर 29 के 33केवी सब स्टेशन की लाइन से जुड़े ट्रांसफार्मर में बुधवार सुबह 5 बजे फॉल्ट आने से कई फीडरों समेत कई क्षेत्रों की बिजली करीब 15 घंटे तक गुल रही। इससे शहरवासियों को बिना बिजली के काफी परेशानियों को सामना करना पड़ा। अधिकारी सुबह से बार-बार व्यवस्था दुरुस्त करवाते रहे, लेकिन ट्रिपिंग की वजह से बार बार फॉल्ट होते रहे। इसके बाद बिजली सप्लाई रात 8 बजे चालू हो पाई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि बढ़ते हुए लोड और भयंकर गर्मी की वजह से कई बार बिजली की केबल पिघल जाती हैं। वहीं, केबल बॉक्स तक फट जाते हैं। ऐसे माहौल में तकनीकी फॉल्ट आना सामान्य है, लेकिन कई बार फॉल्ट को ठीक करने के बाद भी दूसरा फॉल्ट होने से परेशानी बढ़ जाती है।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में रही बत्ती गुल
ट्रांसफार्मर में फॉल्ट होने से सनौली रोड सब डिविजन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सेक्टर-25, सेक्टर-29 में करीब 15 घंटे, सेक्टर-13/17 एरिया में 5 घंटे और विकासनगर, अनाज मंडी में करीब 12 घंटे तक बिजली गुल रही और कई बार कट भी लगे। किशनपुरा में भी करीब 6 घंटे से तक बिजली सप्लाई बंद रही। बिजली गुल होने के बाद शहरवासियों ने निगम अधिकारियों, कर्मचारियों समेत निगम के हेल्पलाइन नंबरों पर सैकड़ों फोन कर दिए।
चार बार हुए बड़े फॉल्ट
जब फॉल्ट ठीक नहीं हुआ तो खुद सनौली रोड सब डिवीजन के एसडीओ मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने टीम के साथ मिलकर सुबह 11 बजे तक ट्रांसफार्मर के फाल्ट को ठीक करवाया। जैसे ही फॉल्ट ठीक हुआ फिर से लाइन में फॉल्ट हो गया। दोपहर तक लाइन का फॉल्ट ठीक करवाने की कोशिश चलती रही। दोपहर करीब ढाई बजे तक लाइन के फॉल्ट को ठीक किया गया। जब लाइन पर दोबारा लोड डाला तो फिर से लाइन ट्रिप कर ब्रेक डाउन कर गई। इसके बाद भी निगम अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत कर शाम 6 बजे तक फाल्ट ठीक किया। इसके बाद फिर से लोड डालते ही फाल्ट हो गया। इस तरह रात करीब 8 बजे तक बिजली सप्लाई चालू हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें