फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद के लिए पानी लेने जा रहे ससुर को ट्रक ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर-25 ट्रक यूनियन में दामाद के लिए पानी लेने जा रहे एक बुजुर्ग को ट्रक चालक ने कुचल दिया। इसमें बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी ट्रक चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। दामाद लोगों की मदद से ससुर को सिविल अस्पताल लेकर गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। रास्ते में बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। सेक्टर 29 थाने की पुलिस ने दामाद के बयानों पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

चांदनीबाग थाने की पुलिस को दी शिकायत में तेज कॉलोनी निवासी प्रवीन कुमार ने बताया कि उनके ससुर कच्चा कैंप निवासी रामजी दास ट्रक यूनियन में गाड़ियों में ग्रीस लगाने का काम करते थे। वह शनिवार शाम को उनसे मिलने के लिए ट्रक यूनियन गए थे। उनके ससुर उनके लिए पानी लाने के लिए रोड पार कर रहे थे। इसी वक्त एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनको कुचल दिया। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ का फायदा उठाकर ट्रक चालक मौके से ट्रक सहित फरार हो गया। ससुर को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। गोहाना के नजदीक उसके ससुर की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें