फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में बनाई रणनीति: 20 मार्च को किसान करेंगे संसद कूच, बोले- सरकार ने किसानों के मारे हैं लठ

Tue, 28 Feb 2023 02:22 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

हरियाणा के किसानों ने संसद कूच के लिए रणनीति बनाई। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर मंगलवार को पानीपत किसान भवन में प्रदेशस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया था। यहां प्रदेश स्तरीय बैठक में जिले के किसानों ने अलग-अलग जिले की समस्या भी बताई।
विज्ञापन
बैठक में मौजूद किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर मंगलवार को पानीपत किसान भवन में प्रदेशस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर हरियाणा के किसानों ने संसद कूच के लिए रणनीति बनाई। जिसमें निर्णय लिया गया कि संयुक्त किसान मोर्चा के निर्देशानुसार जो समय दिया जाएगा। उस समय पर प्रदेश भर के किसान दिल्ली बॉर्डर पर पहुंचना शुरू होंगे। टिकैत गुट के प्रदेशाध्यक्ष रतन मान ने बैठक की अध्यक्षता की। जिसमें मुख्य रूप से पानीपत किसान भवन प्रधान सोनू मालपुरिया मौजूद रहे। प्रदेश स्तरीय बैठक में जिले के किसानों ने अलग-अलग जिले की समस्या भी बताई। 

विज्ञापन


हर सरकार ने किसान के लट्ठ मारे है,किसी ने सिर पर तो किसी ने पीठ परः रतन मान
भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के प्रदेशाध्यक्ष रतन मान ने प्रदेश स्तरीय बैठक में कहा कि हर सरकार ने किसानों के लट्ठ मारे है। किसी सरकार ने पीठ पर लट्ठ मारे तो कुछ सरकार ने सीधा सिर पर ही लट्ठ मार दिए है। मान ने बताया कि प्रदेश भर में 25 हजार से ज्यादा किसानों के खिलाफ केस दर्ज है। जब भी किसान की फसल पेमेंट में नहीं आती और प्रदर्शन करता है तो उसके ऊपर केस दर्ज कर देते है।

ऐसा ही एक केस जगाधरी का है। जिसमें 70 वर्षीय बुजुर्ग के खाते से 45 हजार रुपये काट लिए। प्रदर्शन करने पर उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसको लेकर प्रदेश भर के किसान जगाधरी कोर्ट के बाहर 2 मार्च को विरोध प्रदर्शन करेंगे और सरकार से गिरफ्तार करनेका जवाब मांगेंगे। पानीपत किसान भवन प्रधान सोनू मालपुरिया ने कहा कि सरकार हर चीज में अपनी मनमानी कर रही है। जिस कारण अब किसानों को फिर आंदोलन शुरू करना पड़ेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें