फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपार्टमेंट परीक्षा में हुए अंग्रेजी-आईटी के पेपर

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा 10वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के अंक सुधार व कंपार्टमेंट की परीक्षा बुधवार से शुरू कर दी। पहले दिन 12वीं कक्षा का अंग्रेजी विषय व 10वीं कक्षा का आईटी विषय का पेपर हुआ जबकि वीरवार को बिजनेस स्टडी का पेपर होगा। सीबीएसई ने इस परीक्षा के लिए जिले में दो परीक्षा केंद्र बनाए हैं। एसडीवीएम में प्राइवेट तथा कंपार्टमेंट के विद्यार्थियों के लिए केंद्र बनाया गया है जबकि दयाल सिंह पब्लिक स्कूल में नियमित विद्यार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बुधवार को दयाल सिंह स्कूल में 127 तथा एसडीवीएम में 282 परीक्षार्थियों (कुल 409) ने परीक्षा दी। दोनों परीक्षा केंद्रों पर सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा चली।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते सीबीएसई ने 10वीं व 12वीं कक्षाओं की परीक्षाएं रद्द कर दी थी। इसके बाद तय नीति के अनुसार विद्यार्थियों के लिए अंकों का निर्धारण किया गया। साथ ही सीबीएसई ने यह भी स्पष्ट कर दिया था कि यदि कोई विद्यार्थी प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं है तो वह अंक सुधार के लिए दोबारा परीक्षा दे सकता है। जिले से करीब 500 विद्यार्थी ऐसे हैं, जिन्होंने अंक सुधार व गत वर्ष आई कंपार्टमेंट का पेपर देने के लिए पंजीकरण किया था। सीबीएसई ने इस विद्यार्थियों की परीक्षा के लिए जिले के एसडीवीएम व दयाल सिंह पब्लिक स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाए थे। दोनों परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा हुई।
अंक सुधार व कंपार्टमेंट के विद्यार्थियों की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हुई है। पहले दिन 12वीं कक्षा का अंग्रेजी व 10वीं कक्षा का आईटी विषय का पेपर हुआ। जिले में बनाए गए दोनों परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विनीता तोमर, प्राचार्य, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल तथा जिला कोऑर्डिनेटर, सीबीएसई, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें