फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

482 जगह पकड़ी बिजली चोरी, 1.80 करोड़ जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बिजली निगम ने बिजली चोरी के खिलाफ मंगलवार को दूसरे दिन भी अभियान जारी रखा। इसके लिए निगम ने 25 टीमें मंगलवार सुबह 4 बजे से रात 8 बजे तक छापे मारकर बिजली चोरी पकड़ती रहीं। सर्कल कार्यालय की सभी टीमों ने पूरे दिन में 2423 मकान-दुकानों पर छापे मारे। इस दौरान 482 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। इन पर निगम टीम ने एक करोड़ 80 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन

निगम अधिकारियों ने कहा कि बिजली चोरी का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। बता दें कि प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे बिजली चोरी पकड़ने के अभियान में बिजली निगम के एसई एसएस ढुल ने पहले से तैयारियां कर ली थी। सुनियोजित तरीके से बिजली चोरी के छापे मारने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए थे। इसके तहत दूसरे दिन मंगलवार को पानीपत समेत समालखा, मतलौडा, सनौली, बापौली क्षेत्र में बिजली चोरी के छापेमारी कर चोरी के केस पकड़े।
सोमवार को पकड़ी गई थी 257 चोरी
बिजली निगम की सभी टीमों ने मिलकर सोमवार को भी 1287 मकान व दुकानों पर बिजली चोरी के छापे मारे थे। इनमें से 257 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा थी। इन पर एक करोड़ पांच लाख 29 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया था। अब तक दो दिन में निगम कुल 739 बिजली चोरों को पकड़ कर करीब दो करोड़ 85 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानीपत सर्कल की तीनों डिवीजन ने पकड़ी बिजली चोरी
डिवीजन : छापेमारी : बिजली चोर : जुर्माना
सिटी डिवीजन : 950 : 137 : 69.87 लाख रुपये
सब अर्बन डिविजन : 729 : 172 : 62.84 लाख रुपये
समालखा डिवीजन : 744 : 173 : 48.05 लाख रुपये।
कुल : 2423 : 482 : 180.76 लाख रुपये।
अभियान रहेगा जारी-एसई
बिजली चोरी के खिलाफ निगम का अभियान आगे भी जारी रहेगा। निगम टीम इसी प्रकार बिजली चोरों को पकड़कर जुर्माना लगाएगी।
एसएस ढुल, एसई, बिजली निगम, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें