फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में हुड़दंग करते आठ आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पुलिस ने शराब पीकर हुड़दंग मचाकर लोगों को परेशान करने वालों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। बुधवार रात को तीन थानों की पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले आठ युवकों को दबोचा। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। बाद में इन्हें जमानत पर छोड़ा गया।
विज्ञापन

सेक्टर 29 थाना पुलिस ने सेक्टर 29 पार्ट वन में जीटी रोड के पास से गांव बिंझौल निवासी रविंद्र व विजय नगर निवासी अजय कुमार शराब के नशे में एक-दूसरे झगड़ा कर रहे थे और हुडदंग मचा रहे थे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर केस दर्ज किया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने गांव महराना अड्डे से गांव महराना निवासी अजीत ,गांव सिवाह निवासी सुरेंद्र व गांव मांडी निवासी अमित को हिरासत में लिया। यहां तीन शराब के नशे में झगड़ा कर लोगों को परेशान कर रहे थे।
पुलिस ने तीसरी कार्रवाई छोटू राम चौक पर की। किला थाना पुलिस ने गश्त के दौरान यहां से सैनी कॉलोनी निवासी राजेश, कन्हैया व बिजेंद्र को हिरासत में लिया। ये तीनों युवक शराब के नशे में हुड़दंग मचा रहे थे। इनके कारण लोगों को परेशानी हो रही थी। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें