फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासपोर्ट न बन पाने के कारण महज 85 कुश्ती खिलाड़ी ही दे पाए परीक्षण

विज्ञापन
पानीपत। शिवाजी स्टेडियम में आयोजित कुश्ती ट्रायल के दौरान खेलते हुए। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
शिवाजी स्टेडियम में वीरवार को राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का चयन करने के लिए परीक्षण हुआ। जहां पासपोर्ट न बनने के कारण इस बार केवल 85 खिलाड़ी ही भाग ले सके। जिनमें से 22 पुरुष और महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया। जिला कुश्ती एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि हर बार 500 से 700 खिलाड़ी परीक्षण देने के लिए आते थे, लेकिन पासपोर्ट अनिवार्य करने के बाद इस बार काफी कम खिलाड़ी आए।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने बताया कि सभी खिलाड़ियों को अपने पासपोर्ट का आवेदन कर देना चाहिए, ताकि कुश्ती प्रतियोगिता में भाग ले सकें। कुश्ती परीक्षण एसोसिएशन के प्रधान कर्ण सिंह पन्नू, उप प्रधान कृष्ण देशवाल, सचिव धर्मवीर पहलवान, शशि पहलवान, संरक्षक दलबीर खर्ब, जसवीर फौजी, सुलेख डिडवाड़ी और कोच अनुज की मौजूदगी में हुआ।
डाक विभाग में जाकर आसानी से बनवा सकते हैं पासपोर्ट
डाक विभाग में जाकर कोई भी खिलाड़ी अपना जन्म प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेज दिखाकर आसानी से पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकता है। परीक्षण में आए कुश्ती खिलाड़ी, महज 10 फीसदी ही हैं। करीब 90 फीसदी खिलाड़ी पासपोर्ट की वजह से ट्रायल का हिस्सा नहीं बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका हुआ चयन
पुरुष खिलाड़ी (ग्रीको रोमन)
ललित 55 किलोग्राम
संदीप 63 किलोग्राम
अंकित 60 किलो
हरजित 67 किलोग्राम
अजय 77 किलोग्राम
मोनू 87 किलोग्राम
नितेश 97 किलोग्राम
नितेश 130 किलोग्राम
पुरुष खिलाड़ी (फ्री स्टाइल)
सुमित 57 किलोग्राम
शुभम 61 किलोग्राम
अनिश 70 किलोग्राम
सुमित 74 किलोग्राम
नितिन 79 किलोग्राम
साहिल 86 किलोग्राम
अंकुश 92 किलोग्राम
अजय 97 किलोग्राम
मनजीत 125 किलोग्राम
महिला खिलाड़ी
रितू 50 किलोग्राम
मानसी 53 किलोग्राम
नैंसी 55 किलोग्राम
राधिका 62 किलोग्राम
निशा 65 किलोग्राम

पानीपत। शिवाजी स्टेडियम में आयोजित कुश्ती ट्रायल के दौरान खेलते हुए।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें