पानीपत। गोहाना रोड स्थित एक फैक्टरी में युवक पर दो युवकों ने रंजिश के चलते रॉड से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। छह दिन से अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
राज नगर निवासी गणेश ने बताया कि उसका भाई संदीप गोहाना रोड स्थित आरडी फैक्टरी में काम करता है और गुप्ता फैक्टरी में रहता है। गत 31 अक्तूबर की रात राजनगर निवासी संदीप ने एक अन्य युवक के साथ मिलकर फैक्टरी के अंदर लोहे की रॉड और सरिये से जानलेवा हमला कर दिया था। वहीं साथ खड़े चंदन नामक युवक ने बचाने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया।
परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वह उपचाराधीन है। वहीं आठ मरला चौकी इंचार्ज हेमराज राणा ने बताया कि तीन नवंबर को पुलिस के पास सूचना आई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।