फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी पति ने किया तेजाब का स्प्रे, घर में लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। न्यू विराट नगर में नशे में धुत्त युवक ने पत्नी पर तेजाब का स्प्रे कर दिया। बचाने आए पिता पर भी आरोपी ने स्प्रे किया। इसके बाद उसने मकान में आग लगा दी। फिर वह फरार हो गया। आग से घर का पूरा सामान जल गया। पत्नी की शिकायत पर पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

न्यू विराट नगर निवासी रिंकू ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी कर घर चलाती है। उसके दो बच्चे हैं। चार वर्षीय बेटा और दो वर्षीय बेट। आरोप लगाते हुए कहा कि पति पंकज बहुत नशा करता है। वह काम करने के लिए कहती तो उसके साथ मारपीट करता है। छह दिसंबर की रात को पंकज घर पर नशे में घुत होकर आया। उसके हाथ में तेजाब की बोतल थी। घर आते ही उसने बेवजह उसके मारपीट शुरू कर दी। ससुर गंगाराम बचाने के लिए तो आरोपी पति ने उनके साथ भी मारपीट की। फिर दोनों पर तेजाब का स्प्रे कर दिया।
रिंकू का आरोप है कि आरोपी पास की नाई की दुकान से स्प्रे वाली पानी की बोतल लेकर आया था। उसमें फिर तेजाब डाल कर स्प्रे किया। हादसे में उसके दोनों हाथ झुलस गए, जबकि बचाने आए ससुर की गर्दन झुलस गई है। स्थानीय लोगों ने उन्हें सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद वे थाने पहुंचे।
विज्ञापन

पत्नी की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज, पति की धरपकड़ जारी
पत्नी की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ आईपीसी की धारा 326-ए, 436 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आरोपी पति फरार है, जिसकी धरपकड़ के लिए टीम जुटी हुई है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह, पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें