फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे ने बनाया साहूकार से कर्जदार, अब बनाया पिता का हत्यारा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नशे के दलदल में फंसने के बाद पिता की हत्या के आरोपी प्रेम के लिए बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। इससे उसने दिल्ली में करोड़ों की संपत्ति बेच दी। नशे की लत ने उसे कर्जदार बना दिया। नशे की वजह से उसके दुश्मन बनते चले गए। नौबत यह हुई कि परिवार को दिल्ली छोड़ना पड़ा। वह पानीपत तहसील कैंप में किराए के मकान में आकर रहने लगे। पानीपत आकर भी प्रेम शराब नहीं छोड़ सका। पिता मंगतराम समझाते तो वह क्रोधित होकर उन्हीं के साथ गालीगलौज करता। शुक्रवार रात वह नशा कर घर लौटा तो पिता ने नशा न करने के लिए कहा। इस पर प्रेम ने पिता की ही पीट-पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

मंगतराम मूलरूप से दिल्ली के रघुबीर नगर के रहने वाले थे। वह और उनकी पत्नी शारदा एक निजी कंपनी से सेवानिवृत्त हैं। मृतक के रिश्तेदारों ने बताया कि दिल्ली में उनके सात आलीशान मकान थे। गांधी नगर में उनकी फैक्टरी चलती थी, लेकिन प्रेम के नशे की गिरफ्त में आने के बाद धीरे-धीरे सब बिक गया। इससे मंगतराम अपने परिवार के साथ दिल्ली छोड़कर पिछले 10 साल पहले पानीपत आकर तहसील कैंप के जवाहर नगर में किराए के मकान में रहने लगे थे। मंगतराम का दूसरा बेटा दिल्ली में रहता है, उसने परिवार से अपना रिश्ता तोड़ रखा है।
नशा बन रहा हत्याओं का कारण, सप्ताह में दूसरी वारदात
नशे की वजह से घरेलू झगड़े बढ़ रहे हैं। कारण है कि नशा करने वाला शख्स हत्या करने पर उतारू हो रहा है। एक सप्ताह में नशे की वजह से पहले झगड़ा होना और उसके बाद हत्या की वारदात को अंजाम देने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले एक सौतेला दादा चंद्रगुप्त नशा कर घर लौटा था। पत्नी ने उसे नशा कर घर न लौटने के लिए कहा तो पांच वर्षीय पोते का अपहरण कर जींद ले गया, जहां पर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

पुलिस चलाती रहती है अभियान
पानीपत पुलिस नशे के खिलाफ पखवाड़ा अभियान चलाती रहती है और लोगों को नशा के दुष्परिणामों के बारे में अवगत कराती है, इसके बावजूद नशा लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस भी आए दिन नशा तस्करी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें