(पानीपत) इसराना। पुलिस मादक पदार्थ रोधी टीम द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान बलाना गांव के शिव मंदिर के पास एक युवक चरस के साथ पकड़ा गया है। आरोपी के पास से 115 ग्राम चरस मिली है। पुलिस ने आरोपी युवक पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से चरस बरामद कर ली है।
पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में ऋषिपाल निवासी गांव मांडी को पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की मादक पदार्थ रोधक टीम रविवार को बलाना-पलड़ी गांव रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को देखकर एक बाइक सवार वापस मुड़कर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछाकर उसे पकड़ लिया। हिरासत में लेकर युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से 115 ग्राम चरस मिली। आरोपी युवक की पहचान ऋषिपाल निवासी गांव मांडी के रूप पर हुई।