फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां को इलाज कराने के लिए लुधियाना लेकर गया बेटा, चोर घर से लाखों के चुरा ले गए जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नागपाल कॉलोनी में एक बेटा मां को इलाज कराने लुधियाना लेकर गया। जिसका फायदा उठाकर चोर मकान से छह तोले सोना और सात हजार रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। किला थाना पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रमेश नगर स्थित नागपाल कॉलोनी निवासी विजय कुमार ने बताया कि उसकी मां की तबीयत खराब होने पर वह अपनी मां को 22 अक्तूबर को लुधियाना इलाज के लिए लेकर गया था। उसके घर पर कोई नहीं था। वह 30 अक्तूबर को उसके पड़ोसी कृष्ण लाल का फोन आया और घर के दरवाजे खुले होने की सूचना दी। जिस सूचना पर वह 31 अक्तूबर को घर लौटा और जांच की तो पता चला उसके मकान में 29 से 30 अक्तूबर के बीच चोरी हुई। मकान की तलाशी लेने पर घर से तीन तोले का एक गले का सेट, दो तोले की एक गले की चेन, आधे-आधे तोले की दो अंगूठी, कुल 6 तोला सोना और सात हजार रुपये नकदी चोरी मिली। उन्होंने किला थाना पुलिस को शिकायत दी, जिस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें