फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राले में चावल लेकर जा रहा ड्राइवर लापता, 21 क्विंटल चावल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल से नरेला के लिए ट्राले में चावल लोड कर जा रहा ड्राइवर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। मालिक ढूंढते ढूंढते जीटी रोड पर पहुंचा तो उसे सिवाह के पास ट्राला मिला। जिसमें से 21 क्विंटल चावल की बोरियां चोरी मिलीं। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला रोहतक के गांव मुगांण निवासी चांदराम ने बताया कि उन्होंने अपने ट्राले पर यूपी के खीरी निवासी सरजीत सिंह को ड्राइवर के रूप में करीब 45 दिन पहले लगाया था। शुक्रवार को ट्राले में भारतीय खाद्य निगम, जिला कार्यालय करनाल से चावल की 690 बोरी एफसीआई नरेला में जाने के लिए लोड की थीं। चावल की एक बोरी का वजन करीब 50 किलोग्राम का था। उन्होंने ड्राइवर सरजीत से दिन में करीब सवा एक बजे बात की थी। उसने बताया था कि वह ट्राला लेकर निकल पड़ा है, लेकिन वह समय पर नरेला नहीं पहुंचा। उन्होंने सरजीत को कॉल किया तो ड्राइवर ने कहा कि वह अपने घर जा रहा है। उसने ट्राले को रास्ते में दूसरे ड्राइवर को दे दिया है, जो ट्राले को नरेला पहुंचा देगा, लेकिन वह नहीं पहुंचा
ट्राला मालिक चांदराम ने बताया कि ट्राला नरेला न पहुंचने पर उसने अपने लेवल पर जांच की तो पता चला कि उसका ट्राला जीटी रोड पर गांव सिवाह के पास खड़ा है। वह ट्राले के पास पहुंचा और चेक किया तो जमीन पर चावल बिखरे पड़े थे। ट्राले के अंदर से 42 बोरी चोरी थी। गाड़ी में ड्राइवर नहीं था। जबकि ट्राले में ही चाबी लगी हुई थी। शक है कि ट्राला ड्राइवर ने ही चोरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें