समालखा। झंडा यात्रा निकालते हुए श्रद्धालु।
- फोटो : Panipat
समालखा। फाल्गुन मास शुरू होते ही गांव चुलकाना स्थित श्री श्याम बाबा मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगने लगा है। श्रद्धालु वाहनों में श्याम बाबा की ध्वजा लगाकर यहां पहुंच रहे हैं। पैदल आ रहे भक्त हाथों में पीली ध्वजा लिए मंदिर में दर्शन को पहुंच रहे हैं।
रविवार को भी रोहतक से करीब तीन हजार श्रद्धालु पहुंचे। नई अनाज मंडी से निशान यात्रा निकाली गई। यह ध्वजा यात्रा जीटी रोड और रेलवे रोड से होते हुए मंदिर पहुंची। भक्त बाबा के भजनों पर झूमते-गाते हुए निकले। इस दौरान भक्तों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया। श्री श्याम बाबा उपासना मंडल रोहतक के प्रधान मोहन धारीवाल ने बताया कि हर वर्ष यात्रा निकालते हैं। रोहतक से मंडल बसों की निशुल्क व्यवस्था करता है। इस अवसर पर प्रेमचंद मित्तल, मनीष मित्तल, अंकित, महेश गोयल, पुरुषोत्तम आदि मौजूद रहे।