फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर्स समेत अन्य कर्मचारी संगठनों का प्रदर्शन

विज्ञापन
पानीपत। गांव सिवाह में पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल को काले झंडे दिखाती हुई आगंबाड़ी वर्कर व सर? - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन हरियाणा, सीटू एवं सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला कमेटी ने सोमवार को विभिन्न मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। साथ ही हाथों में काला कपड़ा लेकर कर्मियों ने जीटी रोड पर जुलूस निकाला।
विज्ञापन

संयुक्त तालमेल कमेटी के आह्वान पर किए गए विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व जिला प्रधान कमला बिंझौल, शहरी प्रधान प्रभादेवी, जिला सचिव बालेस, उप प्रधान शीला अहलावत, वीणा दर्शना आदि ने किया। सभा को संबोधित करते हुए सीटू राज्य सचिव सुनील दत्त व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला उपप्रधान राजपाल गाल्याण ने सरकार पर कर्मियों की उपेक्षा के आरोप लगाए। कहा कि चार महीनों से प्रदर्शन जारी है, लेकिन सरकार जानबूझकर मांगों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने 2018 सितंबर महीने में प्रधानमंत्री की ओर से घोषित मानदेय में बढ़ोत्तरी करने, आंदोलन के दौरान किए गए मुकदमे वापस लेने और सेवा से बर्खास्त की गईं सभी आंगनबाड़ी कर्मियों तथा हेल्पर्स को तुरंत बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें