पानीपत। सीआईए-टू पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : Panipat
पानीपत। फ्लिपकार्ट कंपनी के स्टोर से फोन चोरी करने के मामले पुलिस ने अब डिलीवरी ब्वॉय को भी काबू कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे डिलीवरी के लिए पार्सल मिला था, जिसमें से उसने फोन निकाला और खाली पार्सल को वापस कंपनी में जमा कराकर फोन को वह खुद प्रयोग करने लगा। पुलिस ने अब फोन बरामद कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि आरोपी को गुप्त सूचना पर मंगलवार शाम शिव शक्ति फैक्टरी के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान कुटानी रोड दलबीर नगर निवासी आनंद के रूप में हुई। आरोपी कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय के रूप में नौकरी करता है। पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपी आनंद के कब्जे से चोरी का एक मोबाइल फोन बरामद कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। उपरोक्त मामले में दो आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। आरोपियों के कब्जे से भी पहले एक फोन बरामद किया जा चुका है।