फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्रवधू ने एक युवक के साथ मिलकर सास पर किया डंडों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुटानी गांव में पुत्रवधू ने एक युवक के साथ मिलकर अपनी ही सास पर डंडों से हमला कर दिया। सास ने पुत्रवधू और युवक के खिलाफ किला थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

गांव कुटानी निवासी प्रमीला ने बताया कि उसके लड़के विकास की पत्नी मनिता उनसे अलग रहती है और उनके साथ झगड़ा करती रहती है। इसी झगड़े के कारण वह हमेशा उनसे रंजिश रखती है। बुधवार को रात साढ़े नौ बजे पुत्रवधू ने वधावा राम कॉलोनी निवासी सलीम को बुलाया। दोनों ने मिलकर उसे घर में अकेला पाते हुए डंडों से हमला कर दिया। उसने बचाव के लिए शोर मचाया तो पड़ोसी और उसका भतीजा सुभाष आए। उन्होंने उसे छुड़ाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें