फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी व साली की कुल्हाड़ी और दो दिन बाद सास की अंगूठे से गला दबाकर की थी हत्या, पत्नी व सास को पेट्रोल से जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा में हुए महिलाओं के ट्रिपल मर्डर के मामले में समलाखा की कालीरमण कॉलोनी में रहने वाला एक ही युवक नूर हुसैन हत्यारा निकला। महिलाएं रिश्ते में नूर हुसैन की पत्नी मधु, साली मनीषा व सास जमीला हैं। नूर हुसैन ने चार सितंबर को पत्नी मधु को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया था, जिसके बाद उसने प्लानिंग रची और पांच सितंबर की रात को पहले पत्नी मधु पर कुल्हाड़ी से गले पर दो वार कर हत्या की। उसके बाद साली मनीषा बीच में आई तो उस पर भी कुल्हाड़ी से वार किए, लेकिन फिर भी मनीषा जिंदा रही तो चाकू को गले में घोंपकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

इसके बाद उसने पहले पत्नी मधु के शव को रजाई में लपेटा और बाइक पर रखकर उसे चुलकाना के फ्लाईओवर के नीचे रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। इसके बाद उसने मृत साली मनीषा के साथ दुष्कर्म किया। मनीषा के शव को भी रजाई में लपेटकर बाहर बाइक पर रख लिया। जिसके बाद उसने बाइक से बोतल में पेट्रोल निकाला और बोतल को बाइक पर रख लिया। वह शव को रेलवे ट्रैक की तरफ लेकर जा रहा था, लेकिन जब वह श्मशान घाट के पास पहुंचा तो सामने से एक बाइक आई, जिसकी रोशनी उसपर पड़ी तो वह डर गया। बाइक असंतुलित हुई और साली मनीषा का शव नाले में जा गिरा। वह भागकर छुप गया, बाइक के जाने के बाद वह बाहर आया और साली के शव को नीचे दबाने के लिए उसपर तीन से चार बार ईंट से वार किए। जिसके बाद पेट्रोल की बोतल लेकर रेलवे ट्रैक पर पहुंचा। वहां पत्नी के शव के चेहरे पर पेट्रोल डाल दिया और आग लगाकर घर आ गया।
इसलिए की सास की हत्या, उसके बाद दुष्कर्म
नूरहुसैन ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने आठ सितंबर को सास जमीला को फोन किया और आकर पत्नी मधु को समझाने के लिए कहा। उसने कहा कि मधु का चरित्र ठीक नहीं है, उसे शक है कि वह गैर मर्द के साथ घूमती है। इसी बात पर सास जमीला भड़क गई और उल्टा उसे कहा कि उन्हें मधु पर नहीं, बल्कि उसके चरित्र पर शक है। जिसके बाद उसने सास की हत्या करने की साजिश रची। वह सास को मधु से मिलाने का झांसा देकर आठ सितंबर को गामड़ी पहुंचा। बाइक पर सास को बैठाया और घर के लिए निकल पड़ा। बुडशाम नहर के पास पहुंचे तो सास ने लघुशंका करने के लिए बाइक रुकवाई। सास झाड़ियों में शौच कर रही थी, पीछे से उसने अंगुठे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। उसने सास के साथ दुष्कर्म कर चुन्नी को गले में बांध दिया और बाइक से पेट्रोल निकालकर उसके चेहरे पर डालकर आग लगा दी।
विज्ञापन

पत्नी की तबीयत खराब थी, इसलिए साली को लाया था घर
नूरहुसैन मूल रूप से गांव पट्टीकल्याणा का रहने वाला है। उसकी 2014 में गामड़ी निवासी मधु से शादी हुई थी। यह उसकी दूसरी व मधु की तीसरी शादी थी। उनके दो बच्चे हैं। जिनमें एक पांच साल व दूसरा डेढ़ साल का लड़का है। पत्नी मधु की हालत खराब चल रहा थी। घर का कामकाज करने के लिए वह 28 अगस्त को अपनी साली को घर लेकर आया था।
काम से घर लौटा तो एक युवक बाहर तो दूसरा पत्नी के साथ था अंदर
नूर हुसैन मेहनत मजदूरी करता है। वह चार सितंबर को काम से घर लौटा तो साली उसके दोनों बच्चो के साथ खेल रही थी। जबकि उसके घर के बाहर एक युवक बाइक पर खड़ा हुआ था, जब वह अंदर पहुंचा तो दूसरा युवक पत्नी मधु के साथ आपत्तिजनक हालत में था। जिसको देख उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया। वह देर रात घर लौटा और पत्नी से युवक के बारे में पूछताछ की। पत्नी मधु ने उसे कुछ नहीं बताया और साली मनीषा व मधु ने मिलकर उसके साथ मारपीट की।
कोल्डड्रिंक में मिलाई नींद की गोलियां
नूरहुसैन को सोते समय नींद की गोलियों की आवश्यकता होती है, लेकिन पत्नी के साथ चल रही अनबन की वजह से वह गोलियां नहीं ले पा रहा था। पांच सितंबर को वह काम से घर लौटा और रात 10 बजे पत्नी मधु व साली मनीषा को दुकान पर भेज कोल्डड्रिंक मंगवाई। जब तक वह कोल्डड्रिंक लेकर आई तब तक नूर हुसैन ने दो गिलास तैयार किए और उनके तीन-तीन नींद की गोलियां पीसकर डाल दी। उनके आते ही उन्हें कोल्डड्रिंक पिलाई, जिसके पीते वह बेहोश हो गई और उसने वारदात को अंजाम दिया।
बच्चों को मां के पास छोड़ा, खुद कमरा खाली करके फरार
नूरहुसैन छह सितंबर को दोनों बच्चो को अपनी मां के पास छोड़ आया। सात सितंबर को काम पर गया और आठ सितंबर को सास की हत्या की। वहीं नौ सितंबर को वह कमरे पर रहा। 10 को वह काम पर गया और 11 को कमरा खाली करके फरार हो गया।
एसआइटी के डोर टू डोर अभियान से हुआ खुलासा
डीएसपी सतीश वत्स ने बताया कि एसपी मनीषा चौधरी ने तीनों महिलाओं का खुलासा करने के लिए डीएसपी राजेश फौगाठ के नेतृत्व में एक एसआइटी का गठन किया था, जिसमें सीआइए वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल, समालखा थाना प्रभारी को शामिल किया था। टीम ने समालखा के मुर्गी फार्म, फैक्ट्री एरिया व डोर टू डोर जाकर लोगों से लापता होने के बारे में पूछताछ की। वहीं जब वह कालीरमण कॉलोनी पहुंचे तो पड़ोसियों ने बताया कि 11 सितंबर से एक युवक अपने बच्चों व पत्नी समेत मकान छोड़कर गया है। जहां से उन्हें मधु के मायके गामड़ी गांव का पता चला। टीम वहां पहुंची और पूरे मामले का खुलासा हुआ।
तीनों के शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने रखा था 25-25 हजार का इनाम
डीएसपी ने बताया कि 7, 8 और नौ सितंबर को मिले शव में तीन एफआइआर दर्ज हुई थी, जिनमें दो समालखा थाना व एक जीआरपी थाना में दर्ज हुई थी। जीआरपी थाना वाली एफआईआर को भी समालखा थाना में दर्ज पहले दो मामलों में जोड़ लिया था। तीनों महिलाओं के शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम रखा था।
पुलिस ने आरोपी नूर हुसैन को 23 सितंबर को मनाना रोड से गिरफ्तार किया है। जिससे पूरी वारदात का खुलासा हुआ। वारदात में प्रयोग बाइक, कुल्हाड़ी, चाकू बरामद करने के लिए उसको चार दिन के रिमांड पर लिया है। 28 को रिमांड अवधि समाप्त होने पर दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

-सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें