फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में लगा साइकिल मेला, एक भी साइकिल की नहीं हुई खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जीटी रोड में सोमवार को सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक साइकिल मेले का आयोजन किया गया। मेले में दो किमी दूर से आने वाले कक्षा 9वीं व 11वीं में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं को मौके पर साइकिल खरीदनी थी। मेले के आयोजन के दौरान किसी भी अभिभावक ने अपने बच्चों के लिए साइकिल नहीं खरीदी। अभिभावकों का कहना था कि पहले शिक्षा विभाग साइकिल के लिए भुगतान करे। उसके बाद ही वे अपने बच्चों के लिए साइकिल खरीदेंगे।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से 20 इंच की साइकिल का रेट 3100 रुपये तथा 22 इंच की साइकिल का रेट 3300 रुपये निर्धारित किया गया है। मेले में साइकिल का भुगतान संबंधित छात्र-छात्रा द्वारा किया जाना है। विद्यार्थी जो भी साइकिल खरीदना चाहता है, अपनी पसंद अनुसार खरीद सकता है परंतु उसे केवल विभाग द्वारा निश्चित 3100 अथवा 3300 रुपये ही दिए जाएंगे।
विभाग ने जारी किए थे निर्देश
विद्यालय शिक्षा निदेशक की ओर से जारी पत्र जारी कर निर्देश दिए थे कि मेले में पात्र छात्र-छात्रा के माता-पिता द्वारा एसएमसी प्रधान तथा संबंधित विद्यालय के मुखिया की उपस्थिति में साइकिल की खरीद होगी। पात्र छात्र-छात्रा द्वारा साइकिल खरीदने उपरांत साइकिल विक्रेता विद्यालय मुखिया को इनवाइस देगा जिसके आधार पर विद्यालय मुखिया संबंधित खजाना अधिकारी के माध्यम से पात्र छात्र-छात्रा के खाते में राशि स्थानांतरित करेगा। साथ ही विद्यालय मुखिया साइकिल विक्रेता से साइकिल खरीदने उपरांत साइकिल का बिल लेगा व अपने रिकार्ड में रखेगा। विद्यालय मुखिया की पूर्ण जिम्मेवारी होगी कि केवल इस स्कीम के तहत पात्र छात्र-छात्रा को ही इसका लाभ मिले।
विज्ञापन

- राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को कक्षा 9वीं व 11वीं में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं के लिए साइकिल मेले का आयोजन किया गया। साइकिल खरीदने में किसी अभिभावक ने रुचि नहीं दिखाई। अभिभावकों का कहना था कि पहले विभाग भुगतान करे जबकि विभाग की ओर से साइकिल खरीद के बाद ही भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

- रमेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें