मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी शिकायत में शांति नगर निवासी एक युवक ने बताया कि वह एक कंपनी में मार्केटिंग मैनेजर का काम करता है। उसकी शादी 12 मई 2023 को निकिता चौधरी से हुई थी। निकिता बी कॉम पास है।
पानीपत शांति नगर में एक मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी शादी के 16 दिन बाद ही घर से सोने के जेवर लेकर फरार हो गई। विवाहिता घर से तब फरार हुई जब घर में कोई नहीं था। मैनेजर ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं भेद नहीं लगा। मैनेजर ने इसकी शिकायत मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस नव विवाहिता की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी शिकायत में शांति नगर निवासी एक युवक ने बताया कि वह एक कंपनी में मार्केटिंग मैनेजर का काम करता है। उसकी शादी 12 मई 2023 को निकिता चौधरी से हुई थी। निकिता बी कॉम पास है। वह 27 मई की शाम करीब 4 बजे बिना किसी को कुछ बताए घर से चली गई है।
अचानक उसके लापता होने के बाद से परिजनों ने उसकी अनेकों जगहों पर तलाश शुरू की। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मंदिर, गुरुद्वारा आदि सभी जगह देखा गया, मगर उसके बारे में कुछ भी पता नहीं लगा। उसके मायके में भी पूछताछ की गई। वो वहां भी नहीं पहुंची। इसके बाद घर की तलाशी ली गई तो पता लगा कि वह अपने साथ घर से सोने के कीमती आभूषण भी ले गई है। आभूषणों की कीमत 5 लाख रुपये है। आभूषण के अलावा वह घर से नकदी भी ले गई। उसकी पुलिस से मांग है कि निकिता की तलाश की जाए।