फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : सड़क हादसे में समालखा से कांग्रेस विधायक के मामा के पोते और दोहते की मौत

Sun, 28 Feb 2021 02:44 PM IST
ajay kumar आशु गौतम, पानीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
विकास और रवि की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बापौली और रसलापुर के बीच सड़क हादसे में समालखा विधायक के मामा के पोते और दोहते की मौत हो गई। बता दें कि दोनों युवक ट्रैक्टर पर सवार थे। रविवार अल सुबह चार बजे सामने से आ रहे डंपर चालक ने उन्हें टक्कर मारी। जिस वजह ट्रैक्टर पलट गया और ट्रैक्टर के नीचे दबने से दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही बापौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों के शव को सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


समालखा के कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छोक्कर के भाई कवर सिंह ने बताया कि गढ़ी रामकौर में उसके मामा अतर सिंह रहते हैं। मामा अतर सिंह का पोता रवि (29) और जलेडा (सहारनपुर) निवासी उनका भांजा विकास (28)  रविवार सुबह चार बजे ट्रैक्टर पर सवार होकर कैराना जा रहे थे लेकिन रास्ते में ट्राली का पहिया खराब हो गया। जिसके बाद वह मिस्त्री ढूंढने वापस पानीपत की तरफ चले तो गांव रसलापुर के पास सामने से आ रहे डंपर चालक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी और फरार हो गया। 

टक्कर लगने से ट्रैक्टर पलट गया और ट्रैक्टर के नीचे दबने से रवि और विकास दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही बापौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


छोटे भाई के सामने बड़े भाई की मौत
रवि के छोटे भाई दीपक ने बताया कि रवि और विकास ट्रैक्टर पर सवार होकर चल रहे थे, जबकि वह उनके पीछे बाइक पर चल रहा था। सामने से डंपर चालक तेज गति में आया और ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। जिस वजह से असंतुलित होकर ट्रैक्टर पलट गया और रवि व विकास उसके नीचे दब गए। स्थानीय लोगों की मदद से उसने दोनों को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज 
बापौली थाना पुलिस ने रविवार को परिजनों के बयान दर्जकर शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। वही अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ केस दर्जकर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें