उत्तर प्रदेश बागपत निवासी रामबीर(46) पिछले 12 साल से पानीपत में हरी सिंह चौक पर रहता था। उसकी नूरवाला में जाट रोड लाइन के नाम से ट्रांसपोर्ट है। उसके दो बच्चे हैं जिनमें बड़े बेटे को तीन माह पहले टीबी की बीमारी हो गयी थी। जिससे वह काफी आहत हो गया था।
पानीपत के हरि सिंह चौक निवासी एक ट्रांसपोर्टर ने मानसिक परेशानी के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी सुबह 5 बजे चाय लेकर कमरे में गई तो ट्रांसपोर्टर फंदे पर लटका मिला। जिसके बाद उसने पुलिस को मामले की सूचना दी, सूचना मिलते ही तहसील कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव ग्रह में पहुंचाया।
विज्ञापन
सुबह 5 बजे पत्नी चाय लेकर गई तो फंदे पर लटका मिला ट्रांसपोर्टर
मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से बागपत निवासी रामबीर(46) पिछले 12 साल से पानीपत में हरी सिंह चौक पर रहता था। उसकी नूरवाला में जाट रोड लाइन के नाम से ट्रांसपोर्ट है। उसके दो बच्चे हैं जिनमें बड़े बेटे को तीन माह पहले टीबी की बीमारी हो गयी थी। जिससे वह काफी आहत हो गया था। वह वीरवार रात करीब नौ बजे घर लौटे थे, परिवार के साथ खाना खाकर छत पर बने कमरे में सोने चले गए।
पत्नी सरिता अपने दोनों बच्चों के साथ नीचे सोई हुई थी। शुक्रवार सुबह 5 बजे पत्नी सरिता चाय लेकर पति के कमरे में गई तो बाहर से कुंडी लगी थी। उसने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। सरिता ने खिड़की से देखा तो पति फंदे से लटका हुआ था। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। रामबीर तीन भाइयों में सबसे छोटा था।