फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: छिंदवाड़ा एक्सप्रेस की चपेट में आने से रिक्शा चालक युवक की मौत, शिनाख्त के लिए पीजीआई में रखवाया शव

Fri, 23 Jun 2023 11:30 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)

सार

रोहतक में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस की जांच के अनुसार रिक्शा चालक युवक कबाड़ी का काम करता था। रिक्शा में कबाड़ का सामान भी रखा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए पीजीआई के डेड हाउस में रखवा दिया गया।
विज्ञापन
ट्रेन की टक्कर लगने से पड़ी रिक्शा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के अस्थल बोहर के पास लाइन पार करते समय रिक्शा चालक युवक की छिंदवाड़ा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए पीजीआई में रखवा दिया गया है। पुलिस की जांच के अनुसार रिक्शा चालक युवक कबाड़ी का काम करता था। रिक्शा में कबाड़ का सामान भी रखा हुआ था।

विज्ञापन


पीजीआई के डेड हाउस में शव रखवाया
वह अस्थल बोहर की तरफ से पहरावर की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह लाइन पार करने पहुंचा तो स्पीड से आ रही है छिंदवाड़ा एक्सप्रेस ने जोरदार टक्कर मारी। जिससे युवक मौके पर ही कट गया और रिक्शा दूर जाकर गिरी। पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए पीजीआई के डेड हाउस में रखवा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें