फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विस सेंटर संचालक के घर में छह तोले सोना समेत चार लाख की चोरी

Mon, 08 Feb 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के अंसल सुशांत सिटी में मारुति के सर्विस सेंटर संचालक के मकान में छह तोले सोना व नगदी समेत करीब चार लाख की चोरी हो गई।
विज्ञापन


परिवार रात को शादी में गया हुआ था और सुबह रिश्तेदारों के मकान पर पहुंचने पर चोरी की जाकारी लगी। थाना शहर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है

चोरी की वारदात थाना शहर के अंतर्गत अंशत सुशांत सिटी में हुई। स्थानीय निवासी आशीष के मकान में चोरी हो गई। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची।

परिजनों के अनुसार उनके परिवार की लड़की की शादी सेक्टर 25 स्थित एक गार्डन में थी। उनका पूरा परिवार शादी समारोह में गया हुआ था।

उनके रिश्तेदार रात को घर पर सोने के लिए आए तो उनको मकान के ताले टूटे व अंदर सामान बिखरा हुआ मिला।  चोर अलमारी से 60 हजार रुपये नकद, छह तोले सोना,  30 भात (थाईलैंड की करेंसी) घड़ी, शादी के कपड़े व बच्चों के कपड़े चोरी मिले।
विज्ञापन


चोरी सामान की कीमत चार लाख रुपये से अधिक बताई। उन्होंने बताया कि घर के सामने सोसाइटी का चौकीदार मूलचंद बैठा था। उनको शक है कि चौकीदार की मिलीभगत से मकान में चोरी हुई है। पुलिस ने यशपाल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें