साइबर अपराध रोकने के लिए अब पुलिस सर्विलांस को एडवांस कर क्राइम ब्रांच में अलग से सेल बनाई जाएगी। इसके लिए पुलिस अधिकारी मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर और बैंक अधिकारियों के साथ मीटिंग कर संयुक्त योजना बना रहे हैं। इसमें हर मोबाइल और बैंक खाता धारक को जागरूक भी किया जाएगा।
फर्जी पते पर मोबाइल की सिम लेकर देश के कोने-कोने से ठग फोन पर गुमराह कर एटीएम और बैंक खातों की जानकारी कर लोगों के खाते से लाखों रुपये निकाल लेते हैं। इस तरह के अपराधों को रोकने में पुलिस असहाय नजर आती है।
दिनों दिन बढ़ रहे साइबर क्र ाइम को देखते हुए पुलिस की ओर से सर्विलांस को एडवांस कर क्राइम ब्रांच में अलग से सेल बनाया जाएगा। एसएसपी डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि इसके लिए एसपी क्राइम और क्राइम ब्रांच को कार्य योजना बनाने को कहा है।
इस मामले में क्राइम ब्रांच की ओर से कार्य योजना तैयार की गई है। एसपी क्राइम को इसका नोडल प्रभारी बनाया जाएगा।