फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईटी ने दी दबिश, तीन बदमाश काबू

Fri, 28 Apr 2017 12:46 AM IST
ब्यूरो पानीपत
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में बदमाश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बापौली मंडी गेट के पास सनौली रोड पर एसआईटी की टीम ने दबिश देकर तीन बदमाशों को काबू किया है। बदमाशों से पूछताछ में हत्या की एक वारदात का खुलासा हुआ है। बदमाशों ने एक सप्ताह पूर्व सोनीपत के भैंसवाल में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से असलहे व एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।      
विज्ञापन


एसआईटी के प्रभारी राज सिंह को गुप्त सूचना मिली कि बापौली मंडी गेट के पास तीन बदमाश हथियारों के साथ घूम रहे है। तभी राज सिंह ने तुरंत प्रभाव से एक्शन लेते हुए अपनी टीम का गठन किया। जिसका नेतृत्व एसआई तैन सिंह द्वारा किया गया। टीम में हेड कांस्टेबल सतीश, कांस्टेबल कीर्ति व सुनील शामिल रहे। इसके बाद टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। जहां से टीम ने तीन बदमाशों को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों ने अपनी पहचान सोनू उर्फ प्रदीप व वीरेंद्र निवासी भैंसवाल और अंकित निवासी बिलबिलान, गोहाना बताया।

बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने सोनू व अंकित से 315 बोर का एक-एक देसी कट्टा व एक-एक कारतूस और वीरेंद्र से 12 बोर का कट्टा बरामद किया। पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों ने पूछताछ में हत्या की एक वारदात का भी खुलासा किया है। एसआईटी इंचार्ज राज सिंह ने बताया कि तीनों बदमाशों ने रंजिश के चलते 20 अप्रैल को प्रवीण उर्फ बिट्टू निवासी बौलापाना भैंसवाल की ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्या कर दी थी। बदमाशों ने प्रवीण पर दस के करीब गोलियां चलाई थी। पकड़े गए बदमाशों से पुलिस पूछताछ जारी है। शुक्रवार को तीनों बदमाशों को अदालत में पेश करके रिमांड मांगा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें