जींद रोड सत्संग भवन के पास कार का रास्ता रोककर एक युवक से सोने की चैन, 32 हजार रुपये छीनने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक के जुते तक छीनकर ले गए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने सात अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव सौंगल निवासी कुलदीप ने बताया 26 बुधवार को दोपहर करीब ढाई बजे सडक़ हादसे में एक वाहन संबंधी जानकारी लेने के लिए तितरम थाना गया था। जब वह वापिस लौट रहा था। जींद रोड सत्संग भवन के पास में कार में सवार छह-सात युवक लाठी, डंडे लेकर आए। कार को रोककर उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। उसकी सोने की चैन व 32 हजार 200 रुपये छीन लिए। इसके बाद आरोपियों ने उसके जूते भी निकाल लिए। आरोपियों ने उसको जाते हुए जान से मारने की धमकी दी।
सिविल लाइन थाना के एसआई रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने कुलदीप की शिकायत आधा दर्जन से अधिक अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।